फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man shot himself in the stomach while making a video call to his girlfriend

प्रेमिका से वीडियो काॅल करते हुए युवक ने खुद को पेट में गोली मारी

Mon, 30 Jun 2025 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 30 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A young man shot himself in the stomach while making a video call to his girlfriend
मवाना (मेरठ)। गांव मवाना खुर्द में प्रेम प्रसंग में कमरा बंद कर प्रेमिका से वीडियो काॅल करते हुए गुलजार (32) ने खुद को पेट में गोली मार ली। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने कमरे से 315 बोर एक तमंचा, दो खोखे और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मनावा थाना क्षेत्र के गांव मवाना खुर्द निवासी गुलजार विवाहित है। गुलजार के दो बच्चे एक लड़का और लड़की है। इनकी उम्र आठ और छह साल है। गुलजार मोबाइल टावर के फाउडेंशन बनाने की ठेकेदारी का कार्य करता है। गुलजार की पत्नी नईमा ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन से घर से बाहर गया था। शनिवार रात वह वापस घर आया। नईमा का कहना है कि खतौली के पास एक गांव की विवाहित महिला से उसके पति का करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन

पत्नी के अनुसार शनिवार रात लौटने के बाद गुलजार ने परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं की। रविवार सुबह खाना बनाने के लिए कहा तो नईमा ने खाना बनाया। गुलजार ऊपर बने कमरे में लेटा था। वहीं नईमा उसे खाना देने गई। खाना लेकर उसने नईमा को कमरे से बाहर निकाल दिया। उस समय गुलजार महिला से वीडियो काॅल कर रहा था। गुलजार ने खाना लेने के बाद गेट बंद कर लिया। अंदर से कुछ आवाज आ रही थी। गुलजार कह रहा था कि तूने मेरे साथ खेल खेला है। कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई। बाद में परिजनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में गुलजार बिस्तर पर उलटा पड़ा था और खून बह रहा था। उसके पेट में गोली लगी थी। पास ही ड्रेसिंग टेबल पर तमंचा रखा था और और गोलियां पड़ी थीं। गुलजार को इलाज के लिए मेरठ के गंगानगर स्थित एक्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, मवाना पुलिस ने पहुंचकर कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल से तमंचा और कमरे में पड़े दो कारतूस और दो खोखे बरामद कर कब्जे में ले लिए हैं। नईमा का कहना है कि उसका पति से कोई विवाद नहीं था। इसकी जिम्मेदार खतौली क्षेत्र निवासी महिला है। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया कि युवक द्वारा पेट में गोली मारने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेरठ अस्पताल में जाकर दरोगा ने उसके बयान लिए। इसमें उसने खुद को गोली मारने की बात कही है।

----------
गुलजार के खिलाफ केस दर्ज
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि गुलजार ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। साथ ही उनके कमरे से तमंचा और कारतूस मिले है। उनके खिलाफ पुलिस की ओर से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed