फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man riding a scooter died after being hit by a car on NH-34.

Meerut News: एनएच - 34 पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Sat, 22 Nov 2025 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a scooter died after being hit by a car on NH-34.
- रजपुरा फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- फोटो भी

गंगानगर। एनएच -34 पर रजपुरा फ्लाईओवर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक 35 वर्षीय नीशू सिवाच को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में युवक का पैर कटकर अलग हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भाई शुभम के मुताबिक तीन दिन पहले ही नीशू ने नई स्कूटी खरीदी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय नीशू सिवाच रात करीब 10 बजे घर की ओर जा रहा था। रजपुरा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौका पाकर चालक टैक्सी छोड़कर फरार हो गया। कुछ घंटों में उसकी मौत हो गई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिवार में सबसे बड़ा था नीशू
गांव रजपुरा निवासी नीशू सिवाच के छोटे भाई बहन शालू , शुभम है। मां सुधा और पिता राजेंद्र का कई साल पहले ही निधन हो चुका है। शादीशुदा नीशू की पत्नी अंशू और एक बेटा अक्कू, बेटी अवनी हैं। परिवार में नीशू मुख्य कमाने वाला था। भाई शुभम के मुताबिक तीन दिन पहले ही नीशू ने नई स्कूटी खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed