फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man returning from a wedding procession was attacked with punches and sticks and injured

Meerut News: बरात से लौटे युवक को पंच और डंडों से हमला कर किया घायल

Mon, 25 Nov 2024 07:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from a wedding procession was attacked with punches and sticks and injured
गंगानगर। एनएच-34 स्थित रजपुरा गांव में बरात से लौटे युवक शुभम पर शनिवार रात छह युवकों ने हमला कर दिया। इससे शुभम गंभीर रूप घायल हो गया। हमले के दौरान और एक हमलावर के बरात चढ़त के दौरान तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम को रजपुरा गांव से घंटाघर क्षेत्र में बरात गई थी। इसमें शुभम के अलावा गांव के अन्य युवक भी गए थे। चढ़त के दौरान शुभम की युवकों से कहासुनी हो गई। रात करीब साढ़े दस बजे शुभम लौटा तो आरोपी युवकों ने उसे तालाब के कोने पर घेरकर डंडे, बेल्ट, पंच से बुरी तरह हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। किसी ने घटना की वीडियो बना ली। पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन के खिलाफ गंगानगर थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर आई है। वीडियो की भी जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed