फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man married a minor by pretending to be an adult In Bijnor

फरेबी मोहब्बत: नाबालिग को बालिग दिखाकर रचा लिया निकाह, एक बच्चे का बाप भी बना, पूरा मामला जान पुलिस भी हैरान

Fri, 12 May 2023 09:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, स्योहारा (बिजनौर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्योहारा (बिजनौर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 May 2023 09:52 PM IST
सार

तेलंगाना पुलिस ने स्योहारा पहुंचकर लड़की व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपी ने एक वर्ष पूर्व तेलंगाना राज्य से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर लाकर उसे बालिग दर्शा कर कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
A young man married a minor by pretending to be an adult In Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर के स्योहरा में फरेबी मोहब्बत को अंजाम देने की खातिर एक युवक तेलंगाना राज्य की निवासी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले आया। उसके कागजात में फर्जीवाड़ा कर बालिग दर्शा दिया। न्यायालय को गुमराह कर निकाह भी रचा लिया। भनक लगने पर पहुंचे परिजनों ने पूरी पोल खोली तो पुलिस भी अवाक रह गई।

विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व तेलंगाना राज्य से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर लाए युवक ने बालिग दर्शा कर कोर्ट मैरिज कर ली। तेलंगाना पुलिस ने स्योहारा पहुंचकर लड़की व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। शुक्रवार को तेलंगाना राज्य के जिला निजामाबाद थाना अरमुर पुलिस ने क्षेत्र के गांव नवादाकेशो पहुंच कर नाबालिग लड़की मदीहा पुत्री अब्दुल शकूर निवासी कस्बा अरमुर जिला निजामाबाद, तेलंगाना व आरोपी युवक यासीन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम नवादाकेशो थाना स्योहारा को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस ने बताया कि यासीन तेलंगाना में मजदूरी करता था। एक वर्ष पूर्व यासीन 16 वर्षीय मदीहा को बहला-फुसला कर ले आया था। इस संबंध में यासीन के विरुद्ध थाना अरमुर जिला निजामाबाद तेलंगाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार लड़की की जन्म तिथि स्कूल के कागज के अनुसार 11 जून 2016 है।

विज्ञापन

आरोप है कि यासीन ने लड़की के आधार कार्ड में उम्र बढ़ा कर उसके साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली। अब एक बच्चा भी गोद में है। तेलंगाना पुलिस के साथ लड़की की मां व भाई भी साथ में आया था। तेलंगाना पुलिस आरोपी युवक व युवती को अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed