फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man living in a live-in relationship died under suspicious circumstances

लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man living in a live-in relationship died under suspicious circumstances
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर के मोहल्ला मुर्गी फार्म निवासी प्रियांशु कश्यप (25) कुछ समय से पड़ोसी की युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती के परिजनों ने तीन दिन पहले ही उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद प्रियांशु की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया, मगर मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जयभीमनगर के मोहल्ला मुर्गी फार्म निवासी मदनपाल का पुत्र प्रियांशु एक चिकित्सक के पास कंपाउंडर था। वह मां फूलवती, भाई सुमित, सुशील, दिपांशु, और बहनों के साथ रहता था। उसके भाई सुमित ने प्रियांशु ने पड़ोसी युवती के साथ आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। इसके बाद दोनों कभी-कभी मिलते थे। युवती के नाराज परिजनों ने 26 अप्रैल को प्रियांशु और उसकी बहन प्रियंका के साथ मारपीट की थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

28 अप्रैल को प्रियांशु ने जिला अधिकारी को शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं, पिता मदनपाल का कहना है कि मंगलवार को साढे़ दस बजे जब वह घर आया तो बेटा प्रियांशु उल्टी कर रहा था। उसके बेटे ने अपने दोस्त पंकज को फोन कर बुलाया। पंकज ई-रिक्शा लेकर आया और उसे मेडिकल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बहन ने दी जहरीले पदार्थ की डिब्बी
भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के मुताबिक मृतक की बहन प्रियंका ने बताया कि उसके भाई प्रियांशु की जेब से एक जहरीले पदार्थ की डिब्बी और शिकायती पत्र मिला था। उसे प्रियंका ने पुलिस को सौंप दिया। वहीं, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में अभी परिजनों ने केवल सूचना दी थी, अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed