{"_id":"69d290344e301ea2770cafb0","slug":"a-young-man-going-to-a-birthday-party-was-shot-and-injured-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112015-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जन्मदिन पार्टी में जा रहे युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जन्मदिन पार्टी में जा रहे युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
- कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे गांव रानी नंगला निवासी दीपांशु को रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मवाना थाना क्षेत्र के गांव निलोहा निवासी युवक की शनिवार को जन्मदिन पार्टी थी। पार्टी में उसने अपने दोस्तों को भी बुलाया था। शनिवार को उसके दोस्त इकट्ठा होकर एक साथ बाइक पर सवार होकर गांव निलोहा जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही युवक गांव पिलौना में पहुंचे रंजिश को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से दीपांशु पुत्र ताराचंद निवासी रानी नंगला घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र भेजा।
हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में दीपांशु ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के लिए कई युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने गांव पिलौना से कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। जिसमें आरोपी बाइक से जाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।