फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man fell into a pond, and people began searching for him.

Meerut News: तालाब में गिरा युवक, तलाश में जुटे

Thu, 16 Oct 2025 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
A young man fell into a pond, and people began searching for him.
लावड़। बिसौला गांव में बृहस्पतिवार देर रात राहुल (28) तालाब में गिर गया। देर रात तक ग्रामीण और पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी है। गोताखोरों के आने के बाद दोबारा से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

राहुल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। परिजनों के मुताबिक वह अविवाहित है। बृहस्पतिवार को नशे की हालत में वह तालाब में गिर गया। राहुल के तालाब में गिरने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वह एकत्रित होकर तालाब किनारे पहुंचे, साथ ही पुलिस को सूचना दी। गांव के ही कुछ युवकों ने राहुल की तालाब में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और गोताखोरों को सूचना दी। देर रात तक गोताखोर नहीं पहुंच सके थे। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि गोताखोरों के आने के बाद दोबारा तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed