फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man drinking alcohol near the railway track was hit by a train and died.

Meerut News: रेलवे ट्रैक किनारे शराब पी रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 12 Apr 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A young man drinking alcohol near the railway track was hit by a train and died.
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रेक पर बैठकर शराब पी रहा 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शनिवार रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। सीओ का कहना है कि शाम के समय रेलवे ट्रेक पास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed