{"_id":"67e70632f16ff6724a003f2a","slug":"a-young-man-drinking-a-cold-drink-was-shot-seriously-injured-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107622-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को गोली मारी, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को गोली मारी, गंभीर घायल
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला चौक बाजार में कन्फेक्शनरी पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से भाग गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला ईदगाह बस्ती निवासी सद्दाम पुत्र फरमान ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला शोएब पुत्र शौकीन चौक बाजार में बिट्टू जैन की फैक्टरी में मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम वह चौक बाजार में स्थित एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। वहां पहुुंचे स्कूटी सवार आरोपियों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली युवक की गर्दन में लगी। गोली लगने से खून से लथपथ युवक बेहोश होकर मौके पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है। घटना के बाद दुकानदार शटर डालकर अपने घर चले गए। युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि अस्पताल में घायल युवक का उपचार चल रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपियों ने कहा यही है और मार दी गोली
मोहल्ला चौक बाजार में शोएब अपनी फैक्टरी से करीब 20 मीटर की दूरी पर ही खड़ा था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि दो बदमाश पैदल कन्फेक्शनरी पर पहुंचे। जिस पर एक आरोपी ने दूसरे से पूछा यही है। इतना कहते ही दूसरे ने तुरंत गोली मार दी। गोली लगने से युवक के गले से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया।