फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man drank acid in Brahmapuri and was admitted to a hospital in critical condition.

Meerut News: ब्रह्मपुरी में युवक ने तेजाब पिया, गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती

Wed, 29 Apr 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
A young man drank acid in Brahmapuri and was admitted to a hospital in critical condition.
-
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद, पहले शराब पी, फिर पी लिया तेजाब
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। ब्रह्मपुरी क मास्टर कालोनी में संदीप ने तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया। ब्रह्मपुरी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मास्टर कालोनी निवासी संदीप को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। उन्होंने डाक्टरों को बताया कि संदीप ने पानी समझकर तेजाब पी लिया है। डाक्टरों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया। संदीप शराब के नशे में था। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने देहली गेट थाना पुलिस को सूचना दी और संदीप को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संदीप का पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा है। वह मायके में रह रही है। इसके बाद से ही संदीप मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह पूरे दिन शराब पीता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को संदीप ने दिन में ही पहले शराब पी। इसके बाद उसने तेजाब पी लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article