फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died due to electric shock, a lineman got burnt

करंट लगने से युवक की मौत, लाइनमैन झुलसा

Fri, 11 Jul 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock, a lineman got burnt
फलावदा। गांव महलका में बिजली के तार के ठीक करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, गांव चरला में स्थित पावर हाउस पर काम करते समय करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव महलका निवासी कायम अली पुत्र वफादार रिजवी की घर की लाइट खराब हो गई थी। कायम अली खुद ही बिजली के तार ठीक करने लगा। बताया गया कि बिजली सही करते वक्त करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई था। हाल ही में बीमारी के कारण पिता की भी मौत हो गई थी। कायम अली की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने घटना के संबंध में थाने कोई सूचना नहीं दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उधर, मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव जटवाड़ा निवासी अनिल फलावदा क्षेत्र के गांव चरला में पावर हाउस पर मेंटेनेंस का कार्य करता है। बुधवार को विद्युत कार्य करते समय करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में घायल अनिल को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मेरठ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल लाइनमैन के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरला पावर हाउस के अवर अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि बिजली घर पर मेंटेनेंस का काम करते समय लाइनमैन अनिल को विद्युत लाइन में अर्थिंग टच होने से करंट लग गया। घायल अवस्था में उसका मेरठ के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। अब उसकी हालत ठीक है। लाइनमैन के परिजन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed