फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died after being hit by a train, he was identified through his Aadhar card

Meerut News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

Sat, 22 Mar 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train, he was identified through his Aadhar card
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर सिवाया गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के कपड़ों से मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबरों की मदद से उसकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला ने मृतक की पहचान अपने पति इंद्रभान (22) पुत्र बांकेलाल निवासी प्रयागराज के रूप में की।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि वह तीन महीने पहले थाना दौराला क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी किसान जसवीर के घर पर अपने पति इंद्रभान के साथ खेती की नौकरी करने आई थी। उसका पति और वह खेत में साथ काम करते थे। शुक्रवार की सुबह फोन पर किसी से बातचीत करने के बाद उसका पति किसान से 300 रुपये लेकर थोड़ी देर में आने की कहते हुए घर से निकला था। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि सिवाया के पास रेलवे ट्रैक पर युवक के कटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान के बाद शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पत्नी और दो मासूम बच्चों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed