फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died after being electrocuted while filling water.

Meerut News: पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 23 May 2026 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 23 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted while filling water.
फलावदा। गांव बातनौर में पशुओं का दूध निकालने के लिए नल से बाल्टी में पानी भरते समय पंकज (39) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता शोभाराम सैनी ने बताया कि शुक्रवार शाम उनका पुत्र पंकज कुमार सैनी सबरसेबिल के बराबर में लगे पानी के नल से पानी भर रहा था। जैसे ही पंकज ने नल को हाथ लगाया नल मे उतरे करंट से पंकज को करंट लग गया। इस दौरान गांव का दूधिया दूध लेने के लिए घेर में गया तो पंकज को जमीन पर गिरा देखा। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और बिना कानूनी कार्रवाई के ही शनिवार को गांव के श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed