फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man attacked a councilor who was trying to catch stray dogs with the corporation team.

Meerut News: निगम की टीम के साथ लावारिस कुत्ते पकड़वा रहे पार्षद पर युवक ने किया हमला

Thu, 08 Jan 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A young man attacked a councilor who was trying to catch stray dogs with the corporation team.
वार्ड 29 के मोहल्ला सुभाषनगर में नगर निगम की टीम के साथ मिलकर लावारिस कुत्तों को पकड़वा रहे पार्षद पवन चौधरी पर एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने पार्षद की नाक पर मुक्का मार दिया इससे वह लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी छत से कूदकर भाग निकला। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी विशाल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर वार्ड 29 के भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने बताया कि बीते कई दिनों से लोग क्षेत्र में लावारिस कुत्तों से परेशान थे। कुत्ते कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुके थे। बुधवार को उनकी शिकायत पर नगर निगम की टीम क्षेत्र में कुत्ते पकड़ने पहुंची थी ताकि कुत्तों की वैक्सीनेशन और नसबंदी की जा सके। वह भी टीम के साथ मौके पर थे। चौधरी ने बताया कि इस दौरान एक परिवार ने कुत्तों को पकड़ने का विरोध किया। आरोप है कि इसी बीच परिवार का युवक विशाल शर्मा उनके पास आया और उनके चेहरे पर मुक्का मार दिया। इससे उनकी नाक से खून बहने लगा।
विज्ञापन

पार्षद से मारपीट की सूचना पर उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक के घर के बाहर हंगामा कर दिया। वही मामले की जानकारी पर थाना सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन इसी बीच आरोपी युवक मकान की छत से कूद कर भाग निकला। पार्षद पवन चौधरी ने बताया कि वे आरोपी के परिजनों को समझा भी रहे थे कि उनके घर के बाहर घूमने वाला कुत्ता कई लोगों पर हमला कर चुका है, उसका वैक्सीनेशन किया जाना जरूरी है। इसके बाद उसे वापस यहीं छोड़ दिया जाएगा, लेकिन वे लोग नहीं मान रहे थे। इस बीच उनके परिवार के विशाल ने उन पर हमला कर दिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मोहल्ले में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed