{"_id":"67e312cd057b35bbc6081705","slug":"a-worker-setting-up-a-tent-got-burnt-by-the-ht-line-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107581-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एचटी लाइन से टेंट लगा रहा मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एचटी लाइन से टेंट लगा रहा मजदूर झुलसा
विज्ञापन
सरूरपुर। करनावल कस्बे में शादी समारोह में टेंट लगाने के दौरान मजदूर एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
रजपुरा निवासी राहुल पुत्र बिरजू कस्बा करनावल में नरेश पाल हलवाई के साथ दो साल से रहकर टेंट लगाने का काम करता है। वह मंगलवार की सुबह करनावल कस्बे में खेड़ी संपर्क मार्ग पर एक परिवार में आयोजित शादी समारोह में टेंट लगाने के लिए गया था। वह जमीन में गड्ढा खोदकर लोहे का पाइप लगा रहा था तो ऊपर से गुजर रही विद्युत प्रवाहित एचटी लाइन से लोहे का पाइप टकरा गया। पाइप में उतरे करंट से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से शादी के रंग में भंग पड़ गया। ग्रामीणों ने कॉल कर विद्युत लाइन बंद कराई। आनन-फानन में घायल को सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, झुलसे राहुल की आर्थिक मदद के लिए भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम से मिले। भाकियू पश्चिम प्रदेश संगठन मंत्री चौधरी राजकुमार ने एसडीएम सरधना और एक्सईएन से घायल की आर्थिक मदद करने व आबादी से विद्युत लाइन हटाने की मांग की है।