फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a woman went for check suger , the message recived corona positive by hospital

महिला शुगर की जांच कराने गई, अस्पताल से कोरोना संक्रमित का मैसेज मिला

Thu, 23 Jul 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
a woman went for check suger , the message recived corona positive by hospital
सरधना(मेरठ)। नगर निवासी एक युवक ने मेरठ के अस्पताल पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। उसने सीएचसी प्रभारी से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। मोहल्ला भुलरिया निवासी युवक अरशद ने बताया कि चार दिन पहले उसकी मां ने मेरठ के एक अस्पताल में शुगर और अन्य बीमारी की जांच कराई थी, जबकि अस्पताल से मेसेज भेजकर महिला को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। युवक ने बताया कि उसकी मां ने कोरोना की जांच ही नहीं कराई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के घर पहुंचकर अन्य परिजनों की जांच की। इसमें सभी नेगेटिव मिले। अरशद सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार से मिला और बताया कि अस्पताल ने जो सूचना दी है उसमें उसकी मां का नाम भी गलत है। युवक ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले में सीएमओ को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed