फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was found hanging in Mirpur Jakhera

मीरपुर जखेड़ा में महिला फंदे पर लटकी मिली

Thu, 28 Aug 2025 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
A woman was found hanging in Mirpur Jakhera
जानीखुर्द। गांव मीरपुर जखेड़ा में बृहस्पतिवार शाम एक महिला अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मीरपुर जखेड़ा निवासी सुनील की पत्नी मुकेश (42) बृहस्पतिवार की शाम अपने कमरे में गई थी। देर शाम तक भी बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। कमरे में पंखे से बंधे चुन्नी के फंदे से मुकेश लटकी हुई थी। परिजनों ने फंदे उतार कर डाॅक्टर को दिखाया, लेकिन डाॅक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार चार माह पूर्व मुकेश के पति सुनील की मौत हो गई थी। तभी से मुकेश परेशान चल रही थी। इनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व दो बेटी हैं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed