{"_id":"699a1eb0232abf530d0d014c","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-270-lakh-in-the-name-of-a-task-on-telegram-meerut-news-c-72-1-mct1011-149207-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेलीग्राम में टास्क के नाम पर महिला से 2.70 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेलीग्राम में टास्क के नाम पर महिला से 2.70 लाख की ठगी
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित शिवानी ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को टेलीग्राम अकाउंट पर एक अंजान अकाउंट से मैसेज आया था। आरोपी ने शिवानी को टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन टास्क का झांसा दिया।
साइबर आरोपी ने शिवानी को शुरुआत में मुनाफे के नाम पर 150 रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कई बार में शिवानी से खाते में 2.70 लाख रुपये डलवा लिए। खाते में मुनाफे का पैसे नहीं आने पर शिवानी को ठगी का एहसास हुआ। शिवानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।