फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was beaten and thrown out of her house for not giving her a car and Rs 2 lakh.

Meerut News: कार और दो लाख न देने पर महिला को पीटकर घर से निकाला

Thu, 11 Dec 2025 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
A woman was beaten and thrown out of her house for not giving her a car and Rs 2 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। स्विफ्ट कार व दो लाख रुपये नहीं देेने पर पहले पत्नी को पीटा और उसके बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए लिसाड़ी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रेलवे रोड क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 2020 में मुरादनगर के एक गांव में हुई थी। शादी में नकदी और दहेज का सामान दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये व स्विफ्ट कार की मांग कर रहे हैं। दहेज नहीं देने पर उसके साथ पति शराब पीकर मारपीट करता था। देवर छेड़छाड़ व संबंध बनाने का दबाव बनाता था। मायके में ही उसे बेटा हुआ। ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न करते रहे। 24 अगस्त को पति एक दोस्त को लेकर आया और कहा वह उनके साथ ही रहेगा। उसने विरोध किया तो पति उसके दोस्त और ससुराल वालों ने मारपीट की। चुन्नी से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि लिसाड़ी गेट थाने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब एसएसपी के आदेश पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article