Meerut: हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया महिला का शव, तीन साल पहले हुई थी शिवानी की शादी
Meerut News : मेरठ में एक विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। बताया गया कि मृतका शिवानी की शादी तीन साल पहले ही हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के विश्व एन्क्लेव में शिवानी (26) की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले फरार हो गए। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवानी की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया गया। वारदात को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दहेज हत्या मानते हुए भी जांच के लिए तथ्य जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2020 में मीरापुर की रहने वाली शिवानी गुप्ता की शादी विश्व एन्क्लेव के रहने वाले अंबुज गुप्ता पुत्र डाल चंद गुप्ता के साथ हुई थी। उनका दो साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।
आरोप है कि सास सरला देवी, ससुर डाल चंद और पति अंबुज गुप्ता कई दिन से दहेज की मांग कर रहे थे। शिवानी के भाई शिवम ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे फोन आया कि बीमारी के चलते शिवानी की मौत हो गई है, आप मेरठ आ जाओ। इसके वह और परिवार के अन्य लोग यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिवानी के गले में चोट का निशान था।
मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवानी को फंदे पर लटकाने के बाद शव को नीचे उतारा गया। जमीन पर गद्दा डालने के बाद शिवानी का शव उस पर छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। शिवम और परिजनों ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कराने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न
टीपी नगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा