फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman made serious allegations against those who lent money on interest

ब्याज पर रुपये देने वालों पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 11 Jul 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
A woman made serious allegations against those who lent money on interest
सरधना। कस्बा सरधना के मोहल्ला तगायान निवासी महिला ने कस्बे के ही कुछ लोगों पर जबरन मकान कब्जाने, धमकाने और घरेलू सामान चुराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता शर्मिष्ठा त्यागी ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शर्मिष्ठा त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपने व्यापार के लिए कस्बे के कुछ लोगों से कुल तीन लाख रुपये दो प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर उधार लिए थे। उन्होंने समय-समय पर तय ब्याज के साथ रकम लौटाई, लेकिन कुछ समय की मोहलत मांगने पर आरोपियों ने ब्याज दर बढ़ाकर 20 प्रतिशत प्रतिमाह और पांच हजार रुपये प्रतिदिन पेनल्टी की मांग शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन लाख रुपये की मूलधन राशि और ब्याज चुकाने के बावजूद आरोपी अब 10 लाख की अवैध मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, जब उन्होंने यह रकम देने से इन्कार किया तो आरोपियों ने बुधवार दोपहर उनके घर पर हमला किया। इस दौरान उनके बेटे को बाहर निकालकर मकान में ताले लगा दिए। आरोपियों ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed