फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman have died and two peoples injred in house roof fall at Muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर: अचानक भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो घायल

Wed, 16 Sep 2020 10:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
A woman have died and two peoples injred in house roof fall at Muzaffarnagar district
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव नंगला में मंगलवार देर रात को एक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन


भरभराकर गिरी मकान की छत
रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला में मंगलवार रात करीब ढाई बजे इमरान के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से इमरान की पत्नी गुलफसा (21 वर्ष) की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि इमरान समेत दो लोग घायल हो गए। इस हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह तीनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने गुलफसा को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


बताया गया कि इमरान का भाई साजिद मकान की छत पर लेटा था। वह भी छत के साथ नीचे गिरने से घायल हो गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसओ रतनपुरी राजेंद्र गिरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: बवाल में बदला मामूली विवाद, आधे घंटे तक जमकर हुई अराजकता, पुलिस की लापरवाही से बिगड़े हालात

वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव में महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed