{"_id":"62e4f8608dad57757951a558","slug":"a-woman-has-suicide-by-hanging-after-three-month-of-marriage-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: शादी के तीन महीने बाद दी जान, फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक कदम: शादी के तीन महीने बाद दी जान, फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटे अफसर
Sat, 30 Jul 2022 02:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:52 PM IST
सार
विवाहिता ने फांसी लगातक जान दे दी। तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। वहीं पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर स्थित माता वाली गली में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी महिला गुलशन (19) की शादी तीन महीने पहले मोनू से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। वहीं शनिवार को महिला गुलशन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फर्जी मैरिज ब्यूरो का खौफनाक सच: युवतियों के मोबाइल में मिले कई बड़े राज, शादी के नाम पर करते थे ठगी
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।