फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman created a ruckus after seeing photos of the SP leader's ring ceremony.

Meerut News: सपा नेता की रिंग सेरेमनी के फोटो देखकर महिला ने किया हंगामा

Fri, 17 Oct 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A woman created a ruckus after seeing photos of the SP leader's ring ceremony.
मवाना/मेरठ। स्थानीय सपा नेता और बुलंदशहर निवासी एक महिला नेता संग रिंग सेरेमनी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपा नेता के घर बाहर विवाहित महिला ने पहुंचकर बृहस्पतिवार को हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख सपा नेता और उनके परिजन महिला को घर के अंदर ले गए। कई घंटे चली वार्ता के बाद महिला कार में बैठकर चली गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सपा नेता की बुलंदशहर निवासी एक महिला नेता के साथ रिंग सेरेमनी के फोटो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हुए। महिला नेता एक राजनीतिक पार्टी की पदाधिकारी है और विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है। फोटो वायरल होने के बाद सुबह करीब 11 बजे एक महिला सपा नेता के आवास पर पहुंची और उसने सड़क पर ही घर के सामने हंगामा करना शुरू दिया। महिला का कहना था कि उसके सपा नेता से तीन साल से संबंध हैं। सपा नेता ने इस दौरान उससे दो करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन

जैसे ही सपा नेता और उसके परिवार को जानकारी हुई तो वे वहां पहुंचे और हंगामा कर रही महिला को जबरन उठाकर घर के अंदर ले गए। जहां पर घर के अंदर दो घंटे तक दरवाजा बंद करके वार्ता चलती रही। इसी दौरान महिला का पति भी पहुंच गया और कुछ देर बाद वह भी वहां से चला गया। बताया गया है कि महिला अपने पति से अलग रहती है और महिला अपने आपको किसी कंपनी में एमडी बता रही थी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। थाने पर भी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed