फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A wave of faith surged at the Ganga Ghat, the fair became the centre of attraction.

Meerut News: गंगा घाट पर उमड़ी आस्था की लहर, मेला बना आकर्षण का केंद्र

Sun, 02 Nov 2025 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged at the Ganga Ghat, the fair became the centre of attraction.
गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर इस वर्ष का पारंपरिक गंगा मेला आरंभ हो गया है। जैसे ही भोर की पहली किरणों ने गंगा तट को छुआ दूर-दूर से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और मेल-जोल का भाव झलक रहा है। गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
काशी की तर्ज पर गंगा आरती की जा रही है। जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी पारंपरिक परिधान में शामिल हो रहे हैं। कई गांवों से लोग सजी-धजी बैलगाड़ियों में सवार होकर मखदूमपुर मेले में पहुंच रहे हैं। गंगा मेले का पूरा मार्ग घंटियों की मधुर ध्वनि और भजन संकीर्तन से गूंज उठा। स्नान के बाद श्रद्धालु पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना कर गंगा जल अर्पित करते हुए परिवार और समाज की समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेला परिसर में भव्य झूले, ग्रामीण हस्तशिल्प, मिठाइयों और खिलौनों की दुकानें सजी हैं। बच्चों के चेहरों पर उत्साह झलक रहा है, जबकि गंगा की रेती में लगे तंबुओं में बुजुर्ग पारंपरिक कथाओं और गंगा मैया से जुड़े किस्सों को बयां कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। घाटों की साफ-सफाई, पीने के पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंडालों में साधु-संत प्रवचन कर रहे हैं, जहां गंगा तट के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की सीख दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं निशुल्क चिकित्सा शिविर और लंगर सेवा संचालित कर रही हैं। मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, पारंपरिक भाईचारे और पर्यावरण संदेश का केंद्र बन गया है। हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा मेले की यही खूबी रही है कि यह हर वर्ष लोगों को आपसी भाईचारे और प्राचीन परंपराओं से जोड़ता है।



काशी की तर्ज पर हो रही मां गंगा की भव्य आरती

घाट पर मां गंगा की भव्य आरती काशी हरिद्वार की तर्ज पर की जा रही है। जो यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। जैसे-जैसे संध्या का समय होता है गंगा आरती की तैयारी शुरू हो जाती है। पूरा घाट दीपक की लौ से जगमगाने लगता है और हर-हर गंगे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। मखदूमपुर का यह मेला आस्था, उत्सव और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर हर वर्ष नई ऊर्जा का संचार करता है।

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed