फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A wave of devotion spread in the Shri Krishna Janmotsav procession

श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में बिखेरी भक्ति की बयार

Thu, 21 Aug 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A wave of devotion spread in the Shri Krishna Janmotsav procession
मेरठ..कंवलजीत..कमिश्नरी पार्क में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की महा पंचायत में बोलते ऋषिपाल अ
मेरठ। श्री वामन भगवान मंदिर सदर गंज बाजार से 66 वीं पारंपरिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। शोभायात्रा में 18 भव्य झांकियां, बैंड, नफीरी, ताशा और अखाड़े शामिल रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा गंज बाजार, दाल मंडी, बैंकर्स स्ट्रीट, सदर थाना, सराफा बाजार, सदर चौक, बॉम्बे बाजार, तेली मोहल्ला और कबाड़ी बाजार होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। लोगों ने मार्ग पर पुष्प वर्षा, शरबत वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवकों ने करतब दिखाए। मथुरा की सुप्रसिद्ध नफीरी राया की प्रस्तुति बांके बिहारी कजरारे मोटे तेरे नयन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। डोले पर प्रसाद वितरण अनुप जैन, आकाश जैन और निशांत जैन ने किया। इस वर्ष प्रथम बार बाबा महाकाल का भव्य डोला भी झांकी के रूप में शामिल हुआ।
विज्ञापन

श्री वामन भगवान रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। रथ पूजन राहुल अग्रवाल ने किया। प्रसाद सेवा राजीव कंसल की ओर से रही। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने भगवान का आशीर्वाद लिया। दीप प्रज्ज्वलन संजय जैन और अजय जैन ने किया। शोभायात्रा का संचालन सनातन धर्म युवक सभा सदर के तत्वाधान में हुआ। मुख्य संयोजक सचिन जैन, अमित गोयल, अध्यक्ष रोहित बंसल (भोलू), कोषाध्यक्ष विशाल कंसल और महामंत्री अंकित गुप्ता (मनु) ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed