{"_id":"68d432304c2e619431021119","slug":"a-watchman-was-killed-by-smashing-his-head-with-a-brick-in-rajban-meerut-news-c-14-1-mrt1051-985457-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रजबन में चौकीदार की ईंट से सिर कूचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रजबन में चौकीदार की ईंट से सिर कूचकर हत्या
Wed, 24 Sep 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर साथी ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बाजार के रजबन में मंगलवार रात को शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में चौकीदार भगवान दास (65) की उसकेे ही साथी राजेश ने ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी राजेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रजबन गुरुद्वारे के पास निवासी भगवानदास आबूलेन फव्वारा चौक पर चौकीदारी करता था। मंगलवार रात वह चौकीदारी करने घर से गया था। देर रात को रजबन वाल्मीकि चौक के पास भगवानदास और रजबन बाजार फुटपाथ निवासी राजेश दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में राजेश ने वहां पड़ी ईंट उठाकर भगवानदास के सिर पर कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी राजेश वहां से भाग गया। बुधवार सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तोसूचना पुलिस को दी। सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान परिजनों ने शव की पहचान चौकीदार भगवानदास के रूप में हुई। मृतक के बेटे बिट्टू ने हत्या का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें पूरी घटना वहां लगे एक कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी राजेश को बुधवार शाम साढ़े चार बजे कासमपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी श्रमिक है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। आरोपी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर पर ईंट से पांच प्रहार करना आया है।