{"_id":"6775a3fc568b8b5b040dc334","slug":"a-truck-loaded-with-sugarcane-overturned-causing-a-jam-for-two-hours-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107424-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दो घंटे तक जाम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दो घंटे तक जाम रहा
विज्ञापन
परीक्षितगढ मार्ग पर पलडा हुआ गन्ने से लदा ट्रक। (मवाना)
मवाना। मिल के निकट परीक्षितगढ़ मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। दो घंटे तक मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। सड़क से गन्ना और ट्रक हटाए जाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। आसपास के दुकानदारों ने जिलाधिकारी के नाम एसडीएम के स्टेनो को पत्र देकर ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की।
परीक्षितगढ़ मार्ग पर दोपहर के समय गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। जबकि दूसरा ट्रक पलटने की हालत में था, जिसके बराबर में ट्रक लगाकर रोककर रखा गया। गनीमत रही कि पलटे हुए ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गन्ने का ट्रक सड़क पर पलटने से लगभग दो घंटे तक मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। बाद में गन्ना और ट्रक हटने पर आवागमन सुचारु हो सका।
वहीं, इस संबंध में हरियाली किसान सेवा केंद्र के विजय प्रधान आदि दुकानदारों ने जिलाधिकारी के नाम एसडीएम के स्टेनो अरुण कुमार को पत्र दिया। इसमें बताया कि नगर में ओवरलोड वाहनों की भरमार हो गई है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। व्यापारियों व जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनेकों बार व्यापारियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आम जनता व व्यापारियों को खतरा बना रहता है। ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।