{"_id":"6944311bed2c7724840ea320","slug":"a-truck-loaded-with-millet-overturned-in-dense-fog-two-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110758-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घने कोहरे में बाजरे से लदा ट्रक पलटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घने कोहरे में बाजरे से लदा ट्रक पलटा, दो घायल
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-सरधना रोड पर बाजरे से लदा ट्रक कोहरे में पलटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। मेरठ-सरधना रोड पर बुधवार देर रात घने कोहरे के चलते सिटी प्वाइंट बरात घर के सामने बाग के मोड़ पर बाजरे की बोरियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा बाजरा सड़क पर फैल गया। दुर्घटना में ट्रक चालक व परिचालक घायल हो गए। मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
चालक मशकूर निवासी संभल अपने सहयोगी बीरपाल के साथ बदायूं से बाजरा लादकर हरियाणा के जिला करनाल जा रहा था। बुधवार रात करीब 1:00 बजे सरधना क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। ट्रक सिटी प्वाइंट के सामने बाग के मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ दिया। इसी दौरान कोहरे के कारण सड़क का सही अनुमान नहीं लग सका और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में चालक मशकूर और परिचालक बीरपाल घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ट्रक पलटने से सड़क पर बाजरा बिखर गया, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा किया और सड़क पर फैले बाजरे को हटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।