{"_id":"6afdc8e8a5a30df48f08b85c","slug":"a-troop-of-monkeys-turns-aggressive-following-the-death-of-a-baby-monkey-panic-spreads-among-villagers-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106728-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चे की मौत के बाद उग्र हुआ बंदरों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चे की मौत के बाद उग्र हुआ बंदरों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। वलीदपुर गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार को अनिल की चक्की के पास बिजली के करंट की चपेट में आने से बंदर के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद उसकी मां मृत बच्चे को सीने से लगाए काफी देर तक गांव में घूमती रही। बंदर के बच्चे की मौत के बाद बंदरों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया।
ग्रामीण देवांश चौधरी, विकास चौधरी, सुजीत कुमार, आकाश कुमार, अनिल कुमार और जितेंद्र चौधरी आदि ने बताया कि गांव में बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों और गलियों में उत्पात मचाते हैं। बंदर घरों से सामान उठाकर ले जाते हैं और तोड़फोड़ करने के साथ लोगों पर हमला करने की कोशिश करते हैं। बुधवार को बच्चे की मौत के बाद बंदरों का झुंड और उग्र हो गया। बंदर इधर-उधर दौड़ते और हंगामा करते रहे, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को आशंका है कि आक्रामक बंदर किसी बच्चे या राहगीर पर हमला कर सकते हैं। कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान बिखेर देते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से गांव में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।