फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A trolley laden with straw overturned in a pit on the service road in Bhuni

भूनी में सर्विस रोड पर गड्ढे में पलटी पुआल लदी ट्राॅली

Tue, 05 Aug 2025 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
A trolley laden with straw overturned in a pit on the service road in Bhuni
सरूरपुर। भूनी फ्लाईओवर के पास पलटी धान से भरी पुआल की ट्राली। संवाद
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी गांव के पास सर्विस रोड की जर्जर हालत के कारण हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को जलभराव के कारण पुआल लदी ट्राॅली पलट गई। इस कारण रोड पर जाम लग गया। राहगीरों को रोड के दूसरे साइड से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से भूनी फ्लाईओवर के बराबर में सर्विस रोड की हालत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। हालांकि, एनएचएआई ने कुछ दिन पहले ही रोड पर मिट्टी डालकर गड्ढों को भरकर खानापूर्ति की थी लेकिन बारिश के चलते मरम्मत का कार्य कुछ दिन ही चल सका। तीन महीने में करीब पांच हादसे हो चुके हैं। हादसे में स्कूल की कई छात्राएं भी घायल हो चुकी हैं। स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि एनएचएआई को निर्देशित किया गया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed