फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Tiranga Yatra was taken out, and a garland was placed on the martyr's statue.

Meerut News: तिरंगा यात्रा निकाल शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
A Tiranga Yatra was taken out, and a garland was placed on the martyr's statue.
खरखौदा में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते भाजपाई (संवाद)
खरखौदा। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना के साथ बुधवार को क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कस्बे में रोहित गुप्ता की दुकान से हुआ। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा दोपहर करीब 12 बजे गांव बिजौली स्थित वीर शहीद स्मारक पहुंची। यहां शहीद सचिन कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी और विशिष्ट अतिथि प्रदीप त्यागी रहे। मंडल कार्यक्रम संयोजक व मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। मंडल महामंत्री हरीश कुमार जाटव, कपिल शास्त्री, बाबूराम जाटव, फिरेराम धनतला, रोबिन, संजय प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed