फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A theme park will be built in Ganganagar and a traffic park will be built at Jail Chungi.

Meerut News: गंगानगर में बनेगा थीम पार्क और जेल चुंगी पर ट्रैफिक पार्क

Tue, 07 Oct 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A theme park will be built in Ganganagar and a traffic park will be built at Jail Chungi.
गंगानगर में प्रस्तावित थीम पार्क का निरीक्षण करते महापौर हरिकांत अहलूवालिया
मेरठ। शहरवासियों को जल्द दो नए पार्कों का तोहफा मिलेगा। नगर निगम गंगानगर में थीम पार्क और जेल चुंगी पर ट्रैफिक पार्क विकसित करने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने दोनों स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थीम पार्क में होगा बच्चों का मनोरंजन

गंगानगर में प्रस्तावित थीम पार्क को बच्चों और स्थानीय लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस पार्क में बच्चों के खेलने का सामान री-साइकिल किए गए कचरे से तैयार किया जाएगा। महापौर ने कहा कि कचरे का पुनः उपयोग करते हुए खेल सामग्री बनाने से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि बच्चों को भी यह संदेश मिलेगा कि अपशिष्ट का सही उपयोग किया जाए तो वह भी उपयोगी बन सकता है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पार्क में मिलेगी सड़क सुरक्षा की सीख

जेल चुंगी पर बनाए जाने वाले ट्रैफिक पार्क का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यहां ट्रैफिक सिग्नल, ज़ेब्रा क्रॉसिंग और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मॉडल तैयार किए जाएंगे। ताकि आने वाले बच्चों को खेल-खेल में ट्रैफिक नियमों का पालन करना सिखाया जा सके। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि ट्रैफिक पार्क न केवल बच्चों के लिए शैक्षिक स्थल होगा बल्कि आम नागरिक भी यहां आकर यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त के साथ नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर और नगर आयुक्त ने पार्कों की प्रस्तावित रूपरेखा पर अधिकारियों से चर्चा की और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।


शहरवासियों में उत्साह

गंगानगर और जेल चुंगी क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया है। पार्षद हर्षपाल का कहना है कि एक ओर थीम पार्क बच्चों के मनोरंजन का केंद्र बनेगा। वहीं ट्रैफिक पार्क आने वाली पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed