फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A theft worth millions of rupees occurred in the driver's quarters at Shaukeen Garden.

Meerut News: शौकीन गार्डन में ड्राइवर के मकान में लाखों की चोरी

Mon, 09 Feb 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
A theft worth millions of rupees occurred in the driver's quarters at Shaukeen Garden.
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में चोरों ने एक बंद मकान को खंगाल लिया। शौकीन गार्डन गली नंबर एक निवासी मोनू ड्राइवर है। मोनू पत्नी हीना और बच्चों के साथ रहता है। वह मूल रूप से गढ़ के गांव लुहारा सराय का रहने वाला है। मोनू की मां हमरा की कई दिन से तबीयत खराब थी। मोनू शनिवार को मां को देखने गांव गया था। रविवार को पत्नी हीना बच्चों के साथ घर का ताला लगाकर अपने मायके खुशहाल काॅलोनी चली गई। सोमवार सुबह वह वापस लौटी तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ व संदूक टूटे हुए थे। घर में रखे 25 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात, एलसीडी व अन्य कीमती सामान गायब था। हीना ने पति मोनू व आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। छत पर पुलिस ने एक लाठी में बंधा मुड़ा हुआ सरिया भी बरामद किया है। इसी से ऊपर ममटी में कुंबल कर दरवाजा खोला गया था। दीवार के पास एक सीढ़ी भी बरामद हुई। इसी से चोर छत तक पहुंचे थे। हीना ने बताया कि पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने चेक की। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article