फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teenage girl's honour was sold for Rs. 4.5 lakh in the Panchayat

पंचायत में साढ़े चार लाख में हुआ किशोरी की अस्मत का सौदा

Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl's honour was sold for Rs. 4.5 lakh in the Panchayat
सरूरपुर। थाना क्षेत्र एक कस्बा निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद पंचायत में अस्मत का सौदा साढ़े चार लाख में किया गया। आरोपी युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर निकाह का झांसा दिया और चार माह तक यौन शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को अपने दोस्त को सौंप दिया। आरोपी युवक एक सभासद का भाई बताया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी 16 साल की किशोरी का अपने ही मोहल्ले के एक युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक निकाह का झांसा देकर उसके साथ पिछले चार माह से देह शोषण कर रहा था। एक सप्ताह पहले आरोपी ने किशोरी को अपने दोस्त को सौंप दिया। इसके बाद दोनों ने सामूहिक दुराचार किया। जिसका किशोरी ने विरोध किया। युवक ने अब निकाह से भी इंकार कर दिया। आरोपी पक्ष के लोगों ने किशोरी को डराकर घटना को दबाकर रखा। प्रेमी के दगा देने पर किशोरी ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन

परिजन सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पीड़िता को लेकर सरूरपुर थाना पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही कुछ स्थानीय लोग भी थाने पहुंच गए। ये लोग किशोरी को पंचायत में फैसला कराने और उसका निकाह करने के नाम पर अपने साथ ले गए। बताया गया है पीड़ित परिजनों को आरोपी टरकाते रहे, काफी कहने के बाद मंगलवार रात को इस संबंध में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में आरोपी ने किशोर से निकाह करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। जिस पर पंचायत द्वारा आरोपी पर साढ़े चार लाख का आर्थिक दंड रखा गया, ताकि पीड़िता का कहीं और निकाह हो सके। पंचायत में किशाेरी की अस्मत के सौदे की बात पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सरधना सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पीड़िता सोमवार को थाना पहुंची थी। जिसमें पीड़ित पक्ष फैसले की बात कहते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया था। इसके वाद परिजन पीड़िता को अपने साथ ले गए थे। यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed