{"_id":"5db89a3b8ebc3e93d22920dc","slug":"a-team-of-scientists-will-come-to-meerut-today-to-investigate-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण की जांच करने आज मेरठ आएगी वैज्ञानिकों की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण की जांच करने आज मेरठ आएगी वैज्ञानिकों की टीम
Wed, 30 Oct 2019 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भयावह हो रहे प्रदूषण की जांच के लिए केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम आज मेरठ पहुंचेगी। टीम में शामिल वैज्ञानिक विभिन्न पहलुओं की जांच करेंगे। यह टीम गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर सहित सभी प्रभावित जिलों का दौरा करेगी।
विज्ञापन
पटाखों के साथ ही ईंट भट्ठे, गन्ना क्रेशर, उद्योग की बिल्डिंगों की चिमनियों से आसमान धुआं-धुआं हो रहा है। एनजीटी की चेतावनी के बाद भी शहर में कूड़ा जलाया जाता है। यह टीम देहात क्षेत्रों में भी जाएगी। काली नदी, नाले, डंपिंग ग्राउंड, ईंट भट्ठे, गन्ना कोल्हू, सड़क व हाईवे निर्माण कार्य से होने वाले प्रदूषण की जांच करेंगे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अरविंद चौरसिया ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों की टीम आने की सूचना प्राप्त हुई है। टीम कहां जांच करेगी, इसको सार्वजनिक नहीं किया गया है। टीम प्रदूषण से संबंधित सभी पहलुओं पर जांच करेगी।
विज्ञापन