{"_id":"68ade28cb7de7cc8ba0eef5a","slug":"a-tanker-full-of-syrup-overturned-driver-injured-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109887-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीरे से भरा टैंकर पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीरे से भरा टैंकर पलटा, चालक घायल
Tue, 26 Aug 2025 10:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज स्थित पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात शीरे से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोखे के ऊपर पलट गया। टैंकर चालक अमजद खान निवासी थाना भवन ने चलते टैंकर से कूद कर अपनी जान बचाई। वह मामूली रूप से घायल हो गया। उसे रामराज स्थित निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गई। टैंकर पलटने से सड़क के चारों तरफ शीरा फैल गया। इससे सड़क पर राहगीरों को काफी परेशानी हुई है। जिन दुकानदारों के खोखा क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने पुलिस में तहरीर देते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन