फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A surge of faith at Shiva temples on the second Monday of Sawan.

Meerut News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
A surge of faith at Shiva temples on the second Monday of Sawan.
- शिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सावन के दूसरे सोमवार को नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।
मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। नगर के ऐतिहासिक पांडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया और विधिविधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार को शिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रमुख शिव मंदिरों के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed