फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A student was shot in front of a police post on the highway

हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने छात्र को गोली मारी

Tue, 09 Sep 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A student was shot in front of a police post on the highway
मेरठ/जानीखुर्द। मेरठ बाईपास हाईवे स्थित वेद व्यास पुलिस चौकी के सामने सोमवार सुबह करीब दस बजे बाइक सवार दो युवकों ने होटल मैनेजमेंट के छात्र फैजल (20) को गोली मार दी। छात्र के भाभी के भाई जुनैद चौहान ने अपने दोस्त साजिद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार शाम पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई। इसमें जुनैद चौहान पैर में गोली लगने से घायल।
विज्ञापन

बागपत निवासी फैजल मेरठ बाईपास स्थित एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट में द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह रोजाना बागपत से ही पढ़ने आता है। सोमवार सुबह दस बजे फैजल बस से उतर कर पैदल कॉलेज जा रहा था। कॉलेज से थोड़ा पहले वेद व्यास पुलिस चौकी के सामने डिवाइडर रोड पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने फैजल पर गोली चला दी। गोली फैजल के पेट में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर वारदात से वहां अफरा-तफरी मच गई और हमलावर भाग गए। राहगीरों ने फैजल को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती करावाया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

फुटेज में दिख रहे बाइक सवार हमलावर
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। एक फुटेज में फैजल पर गोली चलाने वाले बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फैजल के भाई साकिब की मेरठ के कस्बा हर्रा में सुसराल है। सुसराल वालों से तीन माह से साकिब का विवाद चल रहा है। घटना की रिपोर्ट फैजल के भाई साकिब के साले जुनैद चौहान और एक अन्य हमलावर साजिद निवासीगण हर्रा के खिलाफ दर्ज कराई है। दोनों मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दो पुलिस चौकी, फिर भी दस मिनट बाद पुलिस पहुंची
जानीखुर्द। वेद व्यास पुलिस चौकी के सामने कॉलेज के पास फैजल पर हुए जानलेवा हमले ने पुलिस की लापरवाही की पोल खोल दी। घटनास्थल के सामने सड़क के दूसरी और ट्रांसपोर्ट नगर थाने की वेदव्यास पुलिस चौकी और 300 मीटर दूर जानी थाने की सुभारती पुलिस चौकी है। लेकिन घटनास्थल पर पुलिस को पहुंचने में दस मिनट लग गए।

--------
पिता को तमाचा मारने का बदला लेने के लिए की वारदात
मेरठ। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में जुनैद ने बताया कि उसकी बहन की शादी बागपत निवासी साकिब के साथ हुई है। कुछ महीने से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। ईद के दौरान उसके पिता आस मोहम्मद विवाद सुलझाने बागपत गए थे। वहां कहासुनी होने पर साकिब के भाई फैजल ने उसके पिता को तमाचा मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने फैजल की हत्या की योजना बनाई और उसे सोमवार सुबह गोली मार दी। साजिद उसका गांव का साथी है। मामला दर्ज करने के छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने खडौली-भोला रोड पर हुई मुठभेड़ में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे और बाइक बरामद की गई है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed