फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A soldier was suspended in Saharanpur

यूपी: फरार सिपाही निलंबित, चुनाव में लगी थी ड्यूटी, ये है पूरा मामला

Tue, 21 May 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
A soldier was suspended in Saharanpur
यूपी पुलिस

लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद से ही सरकारी राइफल के साथ लापता चल रहा आरोपी सिपाही सहारनपुर पहुंचा तो सदर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राइफल को जमा करा दिया गया। बाद में सिपाही को कोतवाली से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात बागपत के ग्राम रमाला निवासी सिपाही मदनपाल लोकसभा के दूसरे चरण में चुनाव के लिए ड्यूटी पर गया था। जिसे 15 मई को पुलिस लाइन में आमद करानी थी, लेकिन 18 मई तक भी मदनपाल वापस नहीं लौटा तो प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार ने मदनपाल को निलंबित कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही रविवार को मदनपाल सहारनपुर लौटा। पुलिस लाइन में आमद कराई तो प्रतिसार निरीक्षक ने सदर कोतवाली में सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस ने मदनपाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे बरामद राइफल को पुलिस लाइन में जमा करा दिया गया। प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मदनपाल वापस आ गया है और पुलिस के सहयोग से राइफल बरामद कर जमा करा दी गई है। इस बीच वह कहां रहा इस बारे में उससे जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि मदनपाल को कोतवाली से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed