फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A short circuit caused a massive fire in a paint warehouse, injuring two workers.

Meerut News: शाॅर्ट सर्किट से पेंट्स गोदाम में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी झुलसे

Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a massive fire in a paint warehouse, injuring two workers.
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में सोमवार को एक पेंट्स के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो कारीगर सोनू व नीरज आग से झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित सुपरटेक सोसाइटी निवासी अनिल मित्तल का मोहकमपुर में मीरा पेंट्स के नाम से गोदाम है। सोमवार शाम अनिल व उसके कर्मचारी सोनू व नीरज गोदाम पर मौजूद थे। शॉर्ट सर्किट के कारण तारों से धुंआ निकलने लगा। अनिल व कर्मचारियों ने पानी व अग्निश्मन यंत्र से आग धुएं पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर कुछ ही देर में आग लग गई। कुछ देर बाद गोदाम के पिछले हिस्से में तेज धमाका हुआ। आशंका है कि गोदाम में रखे आशंका है कि गोदाम के अंदर रखे केमिकल के ड्रम में आग लगने धमाका हुआ। इसी दौरान दोनों कर्मचारी झुलस गए। अन्य कर्मचारी गोदाम से बाहर भाग गए। पुलिस ने आग में झुलसे कारीगर सोनू व नीरज को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। सीओ का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed