{"_id":"673bb4cdf511cf326a049fb4","slug":"a-seven-storey-building-will-be-built-in-the-stadium-gym-below-games-above-meerut-news-c-72-1-mrt1058-124646-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टेडियम में बनेगी सात मंजिला इमारत... नीचे जिम, ऊपर होंगे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टेडियम में बनेगी सात मंजिला इमारत... नीचे जिम, ऊपर होंगे खेल
विज्ञापन
मेरठ। एक साल में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्वरूप बदल जाएगा। एक ओर यहां सिंथेटिक ट्रैक का कार्य पूरा हो जाएगा तो बाह्य विकास निधि से भी मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से यहां बहुमंजिला इमारत तैयार की जाएगी। इस इमारत में नीचे जिम, ऊपर खेल होंगे। सबसे ऊपर के कमरों में टीम आकर रहा करेंगी। जल्द ही स्टेडियम में बनी शूटिंग रेंज का भी उद्घाटन होगा। यहां शूटर आधुनिक उपकरणों के साथ शूटिंग कर सकेंगे।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाह्य विकास निधि से करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जाने हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की ओर से यह कार्य कराए जाएंगे। इसे लेकर सोमवार को दोनों विभागों के अधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में निरीक्षण किया और जहां कार्य कराए जा सकते हैं वहां स्थिति को परखा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि विभागों की ओर से यहां खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, खेलों के लिए हॉल, खिलाड़ियों के लिए जिम, शौचालय, दर्शकदीर्घा के ऊपर टीन शेड डालने के कार्य कराए जाने हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश करते समय एक विशाल द्वार भी तैयार किया जाएगा, जो काफी आकर्षित होगा। (संवाद)
एक इमारत में होंगी सारी सुविधाएं
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों की ओर से कई जगह निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेडियम परिसर में एक ही स्थान पर सात मंजिला इमारत बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सबसे नीचे जिम बनाया जाएगा। इसके ऊपर वुशू, जिम्नास्टिक समेत चार खेलों के लिए हॉल बनाएं जाएंगे। ऊपर की दो इमारतों में 20 कमरे तैयार किए जाएंगे, जिसमें बाहर जिलों से आने वाली टीम यहीं पर रह सकें। एक टीम के सदस्यों के हिसाब से एक कमरा तैयार किया जाएगा। इससे यहां एक बार में 20 जिलों की टीमें आराम से रुका करेंगी। अंदर मैदान में दर्शक दीर्घा पर टीन शेड लगाई जाएगी। परिसर में ही खाली पड़ी जमीन को कवर कर लॉन टेनिस के लिए मैदान तैयार किया जाएगा। इन सब कार्यों को लेकर अब दोनों विभाग के अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी और बाह्य विकास निधि में यह कार्य कराया जाएगा।