{"_id":"5ed402f28ebc3e907664bcfc","slug":"a-sabhasad-beetin-dudua-worker-due-to-servay-is-not-done-his-willness-fir-field-kithor-news-mrt484249288","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन मुताबिक सर्वे ना करने पर सभासद ने डूडा कर्मी के साथ कर दी मारपीट, मुकदमा दर्ज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन मुताबिक सर्वे ना करने पर सभासद ने डूडा कर्मी के साथ कर दी मारपीट, मुकदमा दर्ज हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर(मेरठ)। कस्बा शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे मकान का सर्वे करने आए डूडा कर्मचारी के साथ सभासद ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने कर्मचारी को बचाया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभासद की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पहले भी सभासद पर मकान बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप लग चुके हैं।
डूडा कर्मचारी रोहित पुत्र मामचंद निवासी मुंडाली ने बताया की वह शनिवार को कस्बा शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे मकानों का सर्वे करता है। शाम अपराह्न तीन बजे वह कस्बा स्थित ओमप्रकाश सैनी के मकान का सर्वे करने पहुंचा। तभी नगर पंचायत वार्ड 5 के सभासद अकरम ने फोन कर बिना पूछे सर्वे करने की बात कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि वह सर्वे कर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा तो सभासद अकरम वहां पहले से ही मौजूद थे। सभासद ने फिर से गाली गलौज कर उससे मारपीट शुरू कर दी। रोहित ने बताया कि मारपीट में उसके कपड़े भी फट गए। शोर सुनकार आए लोगों ने उसे बचाया। रोहित ने बताया कि उसने अपने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया। उनके निर्देश पर सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी शाहजहांपुर जयप्रकाश ने बताया कि सभासद ने कर्मचारी के साथ मारपीट की है। पीड़ित ने तहरीर दी है। वहीं चेयरपर्सन पति तबारकउल्ला खां ने बताया कि वे घटना के समय मौके पर नहीं थे। मुझे अन्य लोगों ने मारपीट की जानकारी दी। सभासद को मारपीट नहीं करनी चाहिए थी।
पुलिस ने 24 घंटे बाद दर्ज की रिपोर्ट
किठौर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के बाद भी मामले को दबाए रखा। लोगों के आक्रोश और मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे बाद आरोपी सभासद अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं पीड़ित रोहित ने बताया कि कई सभासदों ने फोन कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सभासद पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
लोगों का आरोप है की उक्त सभासद का यह पहला मामला नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे पात्रों से 10-10 हजार रुपये न देने पर मकान न बनने देने की धमकी के बाद कस्बा का माहौल बिगड़ गया था। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था।