{"_id":"67a3b1375cd83bcdfd09b274","slug":"a-road-will-be-constructed-for-seven-kilometers-from-jhinjhana-road-bridge-to-bhainswal-meerut-news-c-26-1-sal1002-136433-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: झिंझाना रोड पुल से भैंसवाल तक सात किलोमीटर तक होगा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: झिंझाना रोड पुल से भैंसवाल तक सात किलोमीटर तक होगा सड़क का निर्माण
Thu, 06 Feb 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। झिंझाना रोड पुल से लेकर भैंसवाल तक पूर्वी यमुना नहर पटरी का सात किलोमीटर तक जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 19.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 4.69 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
दरअसल, झिंझाना रोड पर पुल से लेकर भैंसवाल गांव तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर सड़क टूटी पड़ी है, जिसके कारण वाहन चालकों, लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की थी। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया है कि राज्य सड़क निधि से शमली-मेरठ मार्ग से लेकर भैंसवाल तक पूर्वी यमुना नहर पटरी का दाई ओर सड़क निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा जिसके लिए 19.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 4.69 करोड़ रुपये तुरंत ही अवमुक्त कर दिए गए हैं। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रयास रहेगा कि जल्द ही अन्य सड़कों के निर्माण को भी स्वीकृति दिलाई जाए।
विज्ञापन
- जल्द दूसरी साइड को भी होगा निर्माणपूर्वी यमुना नहर पटरी की दूसरी साइड के निर्माण के लिए भी अधिकारियों ने प्रस्ताव भेजा हुआ है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर रोड की सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द ही स्वीकृत हो सकता है।