{"_id":"678423fd7a48e5356a048a54","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-logistics-company-operator-for-snatching-a-scooty-meerut-news-c-72-1-smrt1021-127278-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लॉजिस्टिक्स कंपनी संचालक पर स्कूटी हड़पने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लॉजिस्टिक्स कंपनी संचालक पर स्कूटी हड़पने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र की सुपरटेक ग्रीन विलेज कॉलोनी निवासी मोहन कुमार ने केशव लॉजिस्टिक कंपनी संचालक पर स्कूटी हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि स्कूटी के बारे में पूछने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी मोहन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें अपनी स्कूटी मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी मित्र युवराज सिंह के पास भेजनी थी। इसके लिए उन्होंने केशव लॉजिस्टिक्स कंपनी पर संपर्क किया। स्कूटी भेजने के लिए 2,200 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। स्कूटी 6 अक्तूबर 2024 को लॉजिस्टिक्स कंपनी संचालक केशव को मध्य प्रदेश भेजने के लिए सुपुर्द कर दी। आरोप है कि उनकी स्कूटी अभी तक भी दोस्त के पास नहीं पहुंचाई गई है। जब उन्होंने केशव से स्कूटी के बारे में पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।