फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A public awareness foot march for flood protection along the banks of the Ganges was launched under the leadership of the Minister of State.

Meerut News: राज्य मंत्री के नेतृत्व में गंगा किनारे शुरू हुई बाढ़ सुरक्षा जन-जागरण पदयात्रा

Thu, 18 Jun 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
A public awareness foot march for flood protection along the banks of the Ganges was launched under the leadership of the Minister of State.
बाढ़ सुरक्षा जन जागरण पदयात्रा शुरू कार्य राज्य मंत्री दिनेश खटीक स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। भाजपा सरकार के केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाढ़ सुरक्षा जन-जागरण प्रगति पदयात्रा के तहत बृहस्पतिवार को फतेहपुर प्रेम गांव स्थित गंगा तट पर जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। फतेहपुर प्रेम से सिरजोपुर तक जाने वाली पदयात्रा की शुरुआत राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गंगा किनारे से की।
जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में भी सुधार आया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पहले खादर क्षेत्र की बाढ़ का पानी हस्तिनापुर तक पहुंच जाता था, लेकिन अब क्षेत्र में पांच बड़ी बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं पर कार्य होने से स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 27 किलोमीटर लंबे तटबंधों का निर्माण कराया जा चुका है, जिससे खादर क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से काफी हद तक सुरक्षा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 11 किलोमीटर लंबे तटबंध पर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। तटबंध के निर्माण से बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान में कमी आएगी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, सरदार अमृत सिंह, रणवीर प्रधान, बृजपाल, बाबा बूटा सिंह, प्रदीप मान, रोहित बंसल प्रधान गुरु वचन सिंह आदि मौजूद रहे।

बाढ़ सुरक्षा जन जागरण पदयात्रा शुरू कार्य राज्य मंत्री दिनेश खटीक स्रोत संवाद

बाढ़ सुरक्षा जन जागरण पदयात्रा शुरू कार्य राज्य मंत्री दिनेश खटीक स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed