फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A prospective candidate took out a rally, the police filed a lawsuit

भावी उम्मीदवार ने निकाली रैली, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
A prospective candidate took out a rally, the police filed a lawsuit
भावी उम्मीदवार ने निकाली रैली, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

रोहटा। रोहटा गांव में आचार संहिता एवं धारा 144 के उल्लंघन में पुलिस ने एक भावी उम्मीदवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में पंचायत चुनाव के उम्मीदवार पर बिना अनुमति रैली निकालने का आरोप है।

पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में रोहटा निवासी चमन सिंह पुत्र जालिम सिंह के खिलाफ कोविड-19 और आचार संहिता एवं धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि चमन सिंह पुलिस-प्रशासन की अनुमति के बिना ग्राम पंचायत के चुनाव के चलते अपने समर्थकों के साथ बड़ी रैली निकाल रहा था। पुलिस की चेतावनी के बाद भी आरोपी नहीं माना, जिसके बाद धारा 144 व आचार संहिता व कोविड़-19 उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने अन्य भावी उम्मीदवारों को भी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि बिना अनुमति शक्ति प्रदर्शन या रैली निकालने का प्रयास किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed