फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A procession was taken out with bands and floats.

Meerut News: बैंडबाजों और झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली

Tue, 07 Apr 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with bands and floats.
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में कलाकार। (मवाना)
मवाना। नगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर बैंडबाजों और झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उत्सव मंडप से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान ने नारियल फोड़कर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी, उसके पीछे गतका पार्टी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रही थी। राम-लक्ष्मण व भगवान हनुमान की झांकी थी। शोभायात्रा में एक बैंड, दो डीजे, एक ढोल पार्टी आदि थे। शोभायात्रा विभिन्न निर्धारित मार्गों को होते हुए नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसपाल, सुभाष गाब्बा, गौरव गुर्जर, दीपक धमीजा, संजय शर्मा, रवि गोला, नवनीत चौहान, राजेंद्र चौहान, राजा सैनी, सचिन कौशिक, विनीत चौधरी आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में कलाकार। (मवाना)

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में कलाकार। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed