{"_id":"692999aca38fec00c40b8887","slug":"a-procession-was-taken-out-and-an-effigy-was-burnt-in-protest-against-the-remarks-of-an-administrative-officer-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110849-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रशासनिक अधिकारी की टिप्पणी के विरोध में जुलूस निकाला, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रशासनिक अधिकारी की टिप्पणी के विरोध में जुलूस निकाला, पुतला फूंका
विज्ञापन
युवा ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के तत्वाधान में टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के आई ए एस अधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। युवा ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर एक जनसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में नगर में जुलूस निकाल कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन दिया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला फूंका।
ब्राह्मण समाज के लोग महामाई के मैदान में एकत्र हुए। यहां से मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। थाना तिराहे पर प्रशासनिक अधिकारी संतोष वर्मा के पुतले का दहन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। कहा कि विगत दिवस मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर अभद्र अशोभनीय टिप्पणी की। इसकी समिति की घोर भर्त्सना, निंदा की गई। इस प्रकार की दूषित, कुंठित व देश विरोधी मानसिकता वाले अधिकारी के विरुद्ध प्रशासनिक व कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
समिति ने मांग की कि संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की जाए। जुलूस निकालने और ज्ञापन देने वालों में सौरभ शर्मा, विवेक शर्मा, अजीत शर्मा, मनीष शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अरुण कौशिक, दीपक पाराशर, प्रतीक शर्मा, विधि चंद शर्मा, अमित शर्मा, शिवदत्त शर्मा, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।