UP: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा साथी चकमा देकर फरार
Saharanpur News : सहारनपुर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोबीन उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश का एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में भूरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को पुलिस मकबरा पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। करीब आने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों बदमाश फरार होने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक रास्तम गांव के पास स्लिप होकर गिर गई। पुलिस को आता देख उन्होंने पुलिस पर फिर से फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें
वहीं, जवाबी कार्रवाई में थाना सरसावा के झल्लापाड़ा निवासी बदमाश मोबीन उर्फ भूरा पुत्र मुनसैद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौका पाकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि भूरा के विरुद्ध गौकशी में कई मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा वह थाना रामपुर मनिहारान से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।
यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या